गिरडीह, जून 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरीमहुआ उर्दू में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन पिछले तीन वर्षों से लंबित है। कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद नई समिति का गठन नहीं होने से विद्यालय के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सोगरा प्लस टू हाई स्कूल में एडहॉक कमेटी गठन का आदेशसमिति के अध्यक्ष की कार्यशैली वहीं वर्तमान अध्यक्ष शहादत अंसारी की कथित मनमानी कार्यशैली को लेकर भी विद्यालय परिवार में असंतोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल वर्ष 2024 में ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद नई समिति का गठन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- कुरथिया मध्य विद्यालय के भवन निर्माण में विवादपुनर्गठन की मांग इस बीच विद्यालय के शिक्षक...