मिर्जापुर, मार्च 7 -- जिगना। क्षेत्र के शिवपुर के पंचायत भवन पर शुक्रवार को आयोजित चौपाल में बेदउर मजरा में तीन साल से हर घर नल योजना लगे नलों की टोटियों से एक बूंद भी पानी नहीं टपकने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। गीता देवी, रमवंती आदि महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यही हाल रहा तो पाइप लाइन उखाड़कर दिया जाएगा। इसके अलावा जन्म-मृत्यु, आवास, मनरेगा से संबंधित अभिलेख अधूरा पाए जाने पर नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार रमाशंकर सिंह ने सेक्रेटरी अनुराग सिंह को कड़ी फटकार लगाई। एक सप्ताह के अंदर अभिलेख दुरुस्त नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रधान सूरज सोनकर ने चौपाल की अध्यक्षता की। नदिनी गांव के चौपाल में सेक्रेटरी जगदीश सोनकर ने पीएम आवास के लिए सर्वे सूची में शामिल 120 लोगों के नामों के पात्रता का सत्यापन किया। महोबा ...