तीन साल बाद भी नहीं बन सका चरगी का कोल्ड स्टोरेज, किसानों में बढ़ा आक्रोश
बोकारो, जून 18 -- पेटरवार, रुस्तम अंसारी। प्रखंड के चरगी गांव में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण परियोजना स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के तीन वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से परियोजना एक बार फिर अधर में लटक गई है, जिससे पेटरवार, कसमार और जरीडीह प्रखंड के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार चरगी गांव में भूमि चयन के बाद कोल्ड स्टोरेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन अब तक इसका शिलान्यास भी नहीं हो सका है। यदि यह कोल्ड स्टोरेज बन जाता तो क्षेत्र के किसानों को अपनी सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलती। इससे फसलों के खराब होने की समस्या कम होती और किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ती।
भंडारण क्षमता और लागत पांच हजार मीट्रिक टन होगी क्षमता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.