बोकारो, जून 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चरगी गांव में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण परियोजना स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के करीब तीन वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से पेटरवार, कसमार और जरीडीह प्रखंड के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद परियोजना अधर में लटकी हुई है। जानकारी के अनुसार, चरगी गांव में जमीन चयनित होने के बाद कोल्ड स्टोरेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन अब तक इसका शिलान्यास भी नहीं हो पाया है। कृषि प्रधान इन तीनों प्रखंडों के अधिकांश किसान खेती पर निर्भर हैं। कोल्ड स्टोरेज बनने से किसानों को सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पादों के भंडारण की सुविधा मिलती और उन्हें उचित मूल्य मिलने तक फसल सुरक्षित रखने का अवसर...