तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा हरदोई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
हरदोई, जून 15 -- हरदोई, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए शुरू किया गया पुनर्विकास कार्य तय समय सीमा से काफी पीछे चल रहा है। करीब तीन वर्ष पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का बड़ा हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है। इससे यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। स्टेशन परिसर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है, लेकिन प्रगति संतोषजनक नहीं मानी जा रही। यात्रियों को सबसे अधिक उम्मीद लिफ्ट, एस्केलेटर और आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली जैसी सुविधाओं से थी, लेकिन इनमें से अधिकांश कार्य अभी अधूरे हैं। लिफ्ट के लिए लोहे का ढांचा तैयार कर दिया गया है, जबकि एस्केलेटर लगाने का काम भी अब तक पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.