तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा पानी की टंकी का निर्माण कार्य
श्रावस्ती, जून 17 -- गिलौला। श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गिलौला विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया था पिछले 3 वर्षों से सभी कार्य पूरा हो जाने के बाद में लोगों के घरों में आज तक टोटी नहीं लगा लोगों के घरों में पाइप लाइन डाल दिया गया आधार कार्ड लेकर लोगों को कनेक्शन देने की कार्यवाही की गई लेकिन आज तक लोगों के घरों में जल जीवन मिशन वाला पानी नहीं पहुंचा आम जनमानस का कहना है कि सरकार ने सिर्फ सरकारी बजट का बंदर बांट करने के लिए बड़ी टंकी का निर्माण करवाया है जो सफेद हाथी के रूप में विराजमान है ग्रामीण लोग आज भी स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं और सरकारी अभिलेखों में पानी टंकी के नाम पर बड़े पैमाने पर बंदर बांट किया गया है यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.