जमशेदपुर, जुलाई 14 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। करीब तीन वर्षों से लंबित झारखंड तीरंदाजी संघ (जेएए) के चुनाव की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। संघ ने 25 जुलाई को सत्र 2026-30 के लिए चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- जुटान के चुनाव में 388 शिक्षक करेंगे मतदानचुनाव पद विवरण चुनाव में अध्यक्ष का एक, वरीय उपाध्यक्ष के तीन, उपाध्यक्ष के चार, महासचिव का एक, संयुक्त सचिव के पांच तथा कोषाध्यक्ष का एक पद भरा जाएगा। जिला तीरंदाजी संघों को दो-दो तथा मान्यता प्राप्त संस्थाओं को एक-एक प्रतिनिधि भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रतिनिधियों के नाम 15 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक संबंधित जिला संघों के अध्यक्ष द्वारा लेटर पैड और मुहर के साथ भेजने होंगे।...