गंगापार, जनवरी 7 -- नवाबगंज/कौड़िहार। करीब 36 माह (तीन वर्ष) के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कौड़िहार जलनिगम की पानी की टंकी से बुधवार को जलापूर्ति शुरू हो गई। जैसे ही पानी की सप्लाई बहाल हुई, क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि कौड़िहार की पानी की टंकी पिछले लगभग तीन वर्षों से बंद पड़ी थी, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को हैंडपंप और अन्य अस्थायी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बहुत से लोगों ने जलनिगम की पानी टंकी से पानी नहीं मिला तो सबमर्सिबल लगवा लिया। उसके बाद अब जाकर जलापूर्ति शुरू हुई है। उपभोक्ता बबलू शुक्ल ने बताया कि पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू कराने के लिए युवा विकास पार्टी द्वारा कई बार प्रदर्शन और संबंधित अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.