पलामू, अप्रैल 13 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। मनातू थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या मामले में पुलिस ने लगभग तीन वर्ष से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त कामेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विक्की वर्णवाल ने बताया कि मनातू थाना कांड संख्या 48/2023 के मामले में 30 वर्षीय अभियुक्त कामेश्वर सिंह को गत 11 अप्रैल 2026 को चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के कुटिल गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह बेलवाटांड निवासी वृक्ष सिंह का पुत्र था। मामला 10 अक्तूबर 2023 की रात को घटित हुई थी। पुलिस के अनुसार वादी रामस्वरूप सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी 30 वर्षीय बहन चिंता देवी की हत्या उसके पति कामेश्वर सिंह एवं उसकी दूसरी पत्नी सरस्वती देवी ने मिलकर कर दी थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव...