मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपीधनवत रतनपुरा गांव में पति-पत्नी की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उनकी पहचान करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर निवासी रामनरेश ठाकुर एवं रामबालक भगत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर 2022 की रात जयमंगल ओझा एवं उनकी पत्नी शकुंतला देवी की उनके ही घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतकों के पुत्र सरोज कुमार, बहू रोमा कुमारी सहित रामनरेश ठाकुर व रामबालक भगत को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस की कार्रवाई में पहले ही सरोज कुमार एवं उनकी पत्नी रोमा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के दोनों फिलहाल बाहर हैं। वहीं, लंबे समय से फरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.