गौरीगंज, अप्रैल 22 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गांव निवासी मोहम्मद जमाल का पुत्र मोहम्मद उजैद पहली बार स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। तभी करपिया गांव के एक पब्लिक स्कूल की बस ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल उजैद को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में क्यूआरटी, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- स्कूल बस की टक्कर से मासूम की मौत, चालक फरार मृतक के दादा हजरत उल्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी चालक मोहम्मद फ...