गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता खोराबार ब्लॉक के पुछिया ब्रह्म स्थान केवटानी टोला के रहने वाले बेचन निषाद के तीन साल के बेटे अनुराग की सांस की नली में मूंगफली का दाना फसने से मंगलवार को मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए एम्स ले गए, जहां पर सर्वर ने धोखा दे दिया, जिसकी वजह से पर्चा बनने में देरी हुई। हालांकि इस बीच मैन्युअल पर्चा बना और डॉक्टरों ने जांच की उससे पहले ही मौत हो चुकी थी। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक एम्स में आने से पहले ही मरीज की मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है अनुराग घर के बाहर खेल रहा था। बाहर ही नमकीन में मूंगफली का दाना था, जिसे उसने खा लिया। इसके बाद उसे खांसी आई तो परिजन पीठ पर मारने लगे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काफी देर तक परिजन ऐसा करते रहे, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर परिजन इलाज के पास के ही मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.