देवघर, जुलाई 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के सलौनाटांड़ निवासी 22 वर्षीय वर्षा कुमारी गत 7 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। घटना को लेकर मां फूलकुमारी ने थाना में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। अब तक युवती का सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आवेदन में बताया गया है कि 7 जुलाई की रात करीब 8 बजे वर्षा कुमारी बरमसिया बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Munger News: कलम खरीदने निकला बालक लापता, मां ने थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला मां ने आवेदन में जसीडीह थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी दो युवक पर बेटी...