तीन साल के बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर परिजनों को पीटा
देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। तीन साल के बच्चे की चप्पल से पिटाई का विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। बसंत विहार एसओ अशोक राठौर ने बताया कि वर्षा कुकरेजा निवासी इंदिरानगर ने तहरीर दी। बताया कि बीते 13 मार्च को उनके तीन साल के बेटे के साथ पड़ोस के नौ साल के बच्चे ने मारपीट की। मारपीट करने वाले बच्चे के माता-पिता से पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद बच्चे के माता पिता ने पीड़ित दंपति के साथ मारपीट की। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बुधवार को आरोपी दंपति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.