गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता। नगर निगम के बोर्ड का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। महापौर ने नगर निगम द्वारा विगत तीन वर्षों में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका समाज और शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु की होती है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय प्रदर्शनी का नगर विधायक ने किया उद्घाटन इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला, विधान परिष...