प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। फाफामऊ के आदर्श कोल्ड स्टोर के गिरने से घायल तीन वर्षीय कार्तिक और उनकी मां रंजना को एसआरएन अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे गयी। 23 मार्च को कोल्ड स्टोर के गिरने से मां-बेटा घायल हो गए थे। दोनों का अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में इलाज चल रहा था। कार्तिक के सिर में चोट लगी थी और नस भी दब गयी थी। उसे पांच दिन बाद होश आया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। रंजना ऑटो से बच्चे को लेकर बुधवार दोपहर फाफामऊ पहुंची। फाफामऊ में पानी टंकी के पास किराए पर रहती है। रंजना ने बताया कि बच्चे को घर तक लाने के लिए 200 रुपये में ऑटो बुक कराना पड़ा। बच्चे को खिलाने के लिए कुछ नहीं है। कोल्ड स्टोर से बकाया मजदूरी भी अभी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.