देहरादून, अप्रैल 27 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देकर तीन साल की एक मासूम बच्ची की जान बचा ली। बच्ची ने खेल-खेल में लोहे की एक नुकीली कील निगल ली थी, जो उसके फेफड़ों के पास सांस की नली में काफी गहराई तक जा फंसी थी। ईएनटी एवं एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद कील को बाहर निकाला। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि यूपी के धामपुर की तीन साल की बच्ची दो दिन पहले घर में खेलते समय कील निगल गई थी। उसे लगातार खांसी और सांस लेने में भारी कठिनाई हो रही थी। परिजन उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि कील सांस की नली में काफी नीचे तक पहुंच गई है। नुकीली कील के कारण सांस की नली फटने और फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था। डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.