तीन साल की बेटी का बड़े स्कूल में पढ़ाई का टूटा सपना तो मां ने दी जान; लखनऊ में आर्थिक तंगी ने छीनीं खुशियां
निगोहां (लखनऊ), मई 11 -- राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में एक मां की अपनी मासूम बेटी को बड़े स्कूल में पढ़ाने की चाहत उसकी मौत की वजह बन गई। आर्थिक तंगी के कारण जब पति ने बेटी का दाखिला अच्छे स्कूल में कराने में असमर्थता जताई तो क्षुब्ध होकर 36 वर्षीय महिला ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मासूम पीहू के सिर से मां का साया उठ गया है और परिवार में मातम पसर गया है।बेटी के भविष्य को लेकर फिक्रमंद थी मां भैरमपुर निवासी आनंद कुमार वर्मा रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके परिवार में पत्नी प्रिंसी वर्मा (36) और तीन वर्षीय बेटी पीहू उर्फ तन्नू है। परिजनों के अनुसार, प्रिंसी पिछले काफी समय से अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित थी। वह चाहती थी कि उसकी बेटी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.