तीन साल की बच्ची समेत दो मरीजों की मौत
रायबरेली, मई 4 -- रायबरेली, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बाद लोग जुखाम, बुखार समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त की चपेट में आई तीन साल की बच्ची समेत दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य मरीज को बीती दो मई को भर्ती कराया गया था। वहीं ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। इसमें ह्रदय रोग विभाग में मरीजों की भीड़ रही। शहर के किला बाजार मोहल्ले के रहने वाले अलीहा (3) पुत्री मो. हैदर को सोमवार भोर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए लाया गया। बच्ची उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जबकि बीती दो मई को भर्ती कराए गए खीरों के शिवपुर गांव के रहने वाले राकेश (55) पुत्र बृजेंद्र की भी सोमवार को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.