दुमका, सितम्बर 23 -- दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बयान में बताया कि वह अपने तीन साल की बेटी के साथ अपने कमरे में आराम कर रही थी । इस बीच में जब वह बाथरूम चली गई और थोड़ी देर बाद जब वापस आई तो बगल में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर था। ऐन वक्त में वह पहुंच गई। इसी बीच युवक फरार हो गया। महिला ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें पोक्सो एक्ट की धारा 65(3) और बीएनएस की धारा 62 अंकित किया गया है। पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि महिला के आवेदन पर बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का माम...