तीन साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- नवाबगंज, संवाददाता। एक गांव में शनिवार की रात तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ चाचा के दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मासूम के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच अकेला पाकर चाचा ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद मासूम रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने जब बालिका की स्थिति को गंभीर पाया, तो वे तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत उच्चाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.