प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। निजी प्ले स्कूल की तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चौक का रहने वाला नाबालिग आरोपी टीचर स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता है। पुलिस उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। सूत्रों की मानें तो बालिका की मेडिकल जांच में अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की भी जानकारी मिली है। कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।कैंट क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में चिकित्सक दंपती ने कुछ दिन पहले ही तीन साल की बेटी का दाखिला कराया था। यह भी पढ़ें- यूपी: प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची से गंदी हरकत, प्राइवेट पार्ट पर चोट; नाबालिग डांस टीचर पर FIR दर्ज बालिका की मां ने रविवार को कैंट पुलिस को तहरीर देते हुए स्कूल के डांस टीच...