तीन साल की छात्रा से अश्लील हरकत पर विरोध रैली
रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में तीन साल की मासूम छात्रा से वैन चालक द्वारा की गई अश्लील हरकत के विरोध में शुक्रवार को रोष दिखा। हिन्दू जागरण मंच ने जिला स्कूल से अलबर्ट एक्का चौक तक रैली निकाली। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की। रैली शहीद चौक से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक गई। प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां व बैनर लेकर बच्ची को न्याय देने की मांग कर रहे थे। दूसरे लोगों ने भी रैली का समर्थन किया। लोगों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़िता को न्याय देने की मांग की।प्रदर्शन में संगठन के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक रत्नेश कुमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ सरकार, पूनम कुमारी, रांची महानगर के संयोजक कर्ण सिंह सहित कई पदधारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.