तीन सालों में 645 मौतें, 2102 दिव्यांग
हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। कस्बे के बीचोंबीच से गुजरा नेशनल हाईवे 34 पिछले तीन सालों में पांच थानाक्षेत्रों की 645 जानें लेकर 2102 लोगों को दिव्यांग बना चुका है। इसी वजह से लोग इसे खूनी हाईवे का नाम देने लगे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जिस दिन इस हाइवे पर बिधनू से लेकर गहबरा चौकी तक हादसे नहीं होते हैं। कानपुर नगर के बिधनू, घाटमपुर तथा जिले के सदर कोतवाली, सुमेरपुर, मौदहा कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमों के अनुसार वर्ष 2023 में 198 लोगों को इस हाईवे से जान से हाथ धोना पड़ा और 653 लोग घायल हुए थे। इसी तरह 2024 में 215 लोगों की मौत हुई और 992 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2025 में 232 लोग मौत के शिकार हुए और 757 लोग घायल हुए। इस तरह से यह खूनी हाईवे पिछले तीन वर्षों में 645 लोगों को जान लेकर 2102 को दिव्यांग बना चुके है और यह सिलसिला निरंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.