तीन सामुदायिक केंद्रों में बनेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली में डीडीए के तीन सामुदायिक केंद्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) बनेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) होलंबी कलां, अशोक विहार के स्वाभिमान अपार्टमेंट और सन्नौठ के सामुदायिक केंद्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का काम करेगा। तीनों पर करीब 96.86 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, अब तक सामुदायिक भवन के रूप में उपयोग हो रही इमारतों में स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इससे आसपास की बस्तियों और सोसायटियों के लोगों को सामान्य बीमारी, चोट या अचानक तबीयत बिगड़ने पर शुरुआती इलाज और परामर्श के लिए दूर के बड़े अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इससे बड़े अस्पतालों पर भीड़ का दबाव भी घटेगा। सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.