गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर जालसाजी की रकम मंगाने वाले गिरोह का बेलघाट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को कम्हरिया रोड से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजवा दिया है। इनमें से दो बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। गैंग का मुखिया भी बिहार का है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलघाट के भभया निवासी अभिषेक शुक्ल, बिहार के औरंगाबाद (गोह) निवासी सतीश कुमार गुप्ता और नीरज कुमार खत्री के रूप में हुई है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपी ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक में चालू खाते खुलवाते थे। इसके बाद एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.