बगहा, मार्च 6 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। चीनी मिल मझौलिया मेन गेट के पास अवस्थित एटीएम मशीन से रुपये की निकासी कर हेरा फेरी करनेवाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी तीन फरवरी को की गयी है। उनके पास से 03 मोबाइल और 02 एटीएम कार्ड बरामद किये गये है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में असफाक आलम,सरफराज आलम ,अरबाज आलम उर्फ रेयाजुल अली शामिल है। तीनों अपराधी जवकटिया वार्ड 05 के निवासी है। उन्होंने बताया कि अपराधी भारी मात्रा में म्युल एकाउंटस खरीदकर उस एकाउंट्स में साइबर फ्रॉड का रुपये मंगाते थे। उसके बाद अपना कमीशन रखकर शेष रुपयों को पुन: अपने सहयोगी साइबर अपराधियों को भेजकर साइबर फ्रॉड की राशि की हेराफेरी करते थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ इस्तेमाल किये गए म्युल एकाउंट्स पर...