शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अल्हागंज के मुख्य बाजार में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन सांडों के बीच भीषण लड़ाई हो गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहे के पास अचानक सांडों की भिड़ंत शुरू होने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक सांड़ एक-दूसरे पर हमलावर रहे, जिससे बाजार में आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी कई बाइकें उनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। लोग दुकानों के अंदर घुसकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। बाद में स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों और पानी की बौछार कर सांडों को अलग-अलग दिशा में भगाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.