मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम समेत जिले के तीन नगर निकायों के सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निगम के सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी गौरव नारायण को माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत की अतिरिक्त जिम्मेवारी मिली है। कांटी नगर परिषद की शैल कुमारी को मीनापुर नगर पंचायत और नगर पंचायत सकरा के आरिफ अख्तर को नगर पंचायत मुरौल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी किया है। विभाग के मुताबिक संबंधित नगर निकायों में नियमित पदस्थापन होने तक यह व्यवस्था बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.