तीन सहकारी समितियों के भवन निर्माण को मिली जमीन
बागपत, जून 2 -- बागपत। तीन नई सहकारी समितियों के भवन के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही समिति का निर्माण शुरू हो जाएगा। समिति बनने से किसानों को राहत पहुंचेगी। समस्याओं का भी आसानी से समाधान होगा। खाद और लोन लेने के लिए दूसरी समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वर्ष 2025 में जिले पांच नई समितियों का गठन किया गया था, जिसमें बामनौली, बिजवाड़ा, निरपुड़ा, आजमपुर मुलसम और मवीकला शामिल है। इन समितियों के लिए सहकारिता विभाग की ओर से समितियों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जा रही थी। वर्ष 2026 में बिजवाड़ा, बामनौली और आजमपुर मुलसम की समिति के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। विभाग की ओर से शासन को समितियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को शासन स्तर से स्वीकृत कर लिया गया है, उम्मीद है जल्द ही भवन निर्माण के लिए समितियों का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.