लखीसराय, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन समूहों ने रंगोली बना जागरूकता रैली निकाली चानन, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। चानन ब्लॉक के तहत तीन जीविका दीदियों के स्वंय सहायता समूह द्वारा रंगोली, जागरूकता रैली, भाषण सहित अन्य तरह के कार्यक्रम आहूत की गई। जीविका दीदियों ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि 08 मार्च 1908 को न्यूर्यार्क की मेहनतकश महिलाओं ने समान मजदूरी, 08 घंटे काम और वोट के अधिकार के लिए संघर्ष कर इतिहास रचा था। इन लोगों ने कहा कि आज भी महिलाओं पर बढ़ते अपराध चिंता का विषय है, सरकार को इसे रोकने के लिए ठोस पहल की जरूरत है। प्रखंड जीविका समन्वयक इन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.