लखनऊ, अप्रैल 2 -- गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सीटों की किल्लत को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ के रास्ते वाराणसी, दिल्ली और अयोध्या को जोड़ने वाली तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों का सफर सुगम और आरामदायक हो सकेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04209 वाराणसी दिल्ली स्पशेल 15 से 20 अप्रैल एवं 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। वाराणसी से रात सवा दस बजे ट्रेन चलकर मां बेल्हादेवी धाम, रायबरेली होते हुए सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। वापसी में 04210 दिल्ली वाराणसी स्पेशल 16 से 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल से 16 जुलाई तक...