संवाददाता, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में आईआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर स्टूडेंट जय सिंह के बाद अब एक प्राइवेट कॉलेज के बीएएमएस छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि तीन सब्जेक्ट में बैक लगने के कारण छात्र काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। शनिवार को उसने अपने कमरे में खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह देर तक छात्र का कमरा न खुलने पर साथी छात्र उसे बुलाने गए। जब दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से देखा। अंदर छात्र का शव लटका दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सबूत इक्ट्ठा करने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई। पुलिस ने छात्र के परिवारीजनों को भी घटना की जानकारी देकर बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र गुप्ता नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.