प्रयागराज, मार्च 12 -- पंचायतीराज विभाग में तैनात तीन सफाई कर्मियों को काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। निलंबित तीन कर्मचारियों में एक पिछले दिनों धोखाधड़ी के मामले में जेल भी जा चुका है। चाका ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मी संदीप कुमार कौशल को तैनाती स्थल से गायब रहने, अफसरों की बात न सुनने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बहरिया में तैनात अशोक कुमार पटेल को पुलिस ने पिछले महीने एक धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया है, जिसकी चौकी प्रभारी बृजेंद्र नाथ राय ने रिपोर्ट दी। अफसरों की बात न सुनने और दायित्वों का निर्वहन न करने के मामले में भी दोषी पाया गया। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही कौड़िहार से सम्बद्ध किया गया है। वहीं, करछना में तैनात बृजभान सिंह को भी तैनाती स्थल पर न रहने, अफसरों की बात न मानने और दायित्वों...