प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के तीन सप्ताह के अंदर ही बाजार में 66 लाख से अधिक किताबें पहुंच गई। कक्षा नौ से 12 तक की एनसीईआरटी नई दिल्ली की 70 पाठ्यपुस्तकों के साथ हिन्दी, संस्कृत एवं उर्दू विषयों की चयनित 12 पाठ्यपुस्तकों को लेकर इस बार काफी मांग हो रही है। सस्ती और अधिकृत किताबों के समय पर प्रकाशन और उपलब्धता के कारण पुस्तक विक्रेताओं ने भी स्टॉक कर लिया है। अब तक कक्षा नौ की 1504100, 10वीं की 1627800, 11वीं की 1973400 और 12वीं की 1505700 किताबें बाजार में पहुंचाई जा चुकी है। इसके अलावा जिलों में पुस्तक मेला लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को आसानी से किताबें उपलब्ध हो सके।सचिव भगवती सिंह का कहना है कि अधिकृत किताबों से ही स्कूलों में पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.