लखनऊ, अप्रैल 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में पाइपलाइन मरम्मत के दौरान दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत की घटना को गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अलीगढ़ के अपर नगर आयुक्त को समिति का अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता (निर्माण) और कर निर्धारण अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हादसे का शिकार हुए श्रमिक के परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अलीगढ़ में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन जोड़ने के दौरान अचानक सड़क का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक हादसा: सीवर लाइन जोड़ते समय मिट्टी के नीचे दबे श्रमिक की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.