सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र के इंदरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सहोरबा में कक्षा चौथी की एक छात्रा की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम विद्यालय पहुंची और पूरे मामले की गहन पड़ताल की। यह जांच टीम डीपीओ स्थापना एवं मध्यान भोजन योजना मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित की गयी थी। टीम में डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान प्रियदर्शी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी सीतामढ़ी सदर सुभाष कुमार भी शामिल थे।टीम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद सहनी से सोमवार को हुई घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने प्रधानाध्यापक से यह जानने की कोशिश की कि घटना के समय विद्यालय में कितने शिक्षक, छात्र-छात्राएं और रसोइया उपस्थित थे। साथ ही यह भी पूछा गया कि घटना...