बलिया, जून 17 -- बलिया/बांसडीह, सुधीर ओझा। बांसडीह तहसील क्षेत्र के बंकवा गांव में पुरावशेष मिलने के बाद 'हिन्दुस्तान' की ओर से शुरू हुई मुहिम आखिरकार रंग लाई। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को बंकवा गांव में पहुंची और दो सप्ताह पहले तालाब की खुदाई के दौरान मिले पुरावशेषों का सर्वेक्षण किया।

पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग के निदेशक के निर्देश पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी (वाराणसी) रामनरेश पाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से अध्ययन किया। टीम में बीएचयू भारत कला भवन के पूर्व निदेशक तथा पूर्व क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश शर्मा तथा संकलन अधिकारी, फोटोग्राफर राजीव रंजन शामिल रहे। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने यह अनुमान किया है कि यह पुरावशेष दो ...