महोबा, फरवरी 3 -- महोबा। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखने के लिए तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। दवा की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की। सोमवार को जिला अस्पताल में अपर निदेशक झांसी डॉ सुमन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवा की उपलब्धता सहित सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। वार्डो का निरीक्षण कर वार्डो में फायर उपकरणों सहित आग से बचाव के इंतजाम की जानकारी हासिल की। सीएमएस डॉ सुरेश कुमार ने फायर फाइटिंग सिस्टम सहित ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी दी। टीम ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल कर लैब आदि का भी निरीक्षण किया। कहा कि मरीजों को बाहर की ...