फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे केनजदीक कुलवंती अस्पताल में महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर परिजनों से बातचीत की। अव्यवस्थाओं को देखते हुये अस्पताल में भर्ती मरीजों को राजकीय एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भिजवाया गया। कुलवंती अस्पताल को सील कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए डॉ.रंजन गौतम की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच समिति बनायी गयी है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...