मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के फूल बाग के निकट स्थित आरोग्यधाम हॉस्पीटल पर शिकंजा और कस गया है। मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने पर शिकायत मिलने पर सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी है। जांच टीम में नोडल अधिकारी के साथ दो महिला चिकित्सकों को शामिल किया गया है। कोतवाली के फूलबाग के निकट स्थित ज्योतिका आरोग्य धाम हॉस्पीटल में शहर के बिछिया रोड निवासी अंबिका पत्नी देवेंद्र कुमार को प्रसव के लिए भर्ती दिया गया था। जहां अंबिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से आहत प्रसूता के पति देवेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की डॉक्टर पूनम पाठक और उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में मृतका के पति ने प्रभारी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.