तीन सदस्यीय जांच टीम ने परखी विकास कार्यो की गुणवत्ता
चंदौली, जून 25 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद ज़िलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत सैयदराजा के विभिन्न विकास कार्यों की जांच के लिए बुधवार को एसडीएम सदर विजय कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम नगर पंचायत सैयदराजा पहुंची। जांच टीम वार्ड नंबर दो, सात, आठ और दस में हुए विभिन्न विकास कार्यो की फाइल लेकर मौके पर पहुंची। जहां कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद टीम अपनी जांच रिपोर्ट ज़िलाधिकारी को सौंपेगी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल ने कुछ समय पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगर पंचायत के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था की नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नाली व मार्ग को उखाड़ कर दोबारा वही ईट व इंटरलॉकिंग लगा दिया जा रहा है। वही लोगों में कूड़े दान की बाल्टी वितरित कर फ़ोटो खिंचवाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.