पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। पूरनपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा की गर्भवती पत्नी हर्षवती की मौत और कथित तौर पर डिलीवरी के नाम पर वसूली के आरोप के मामले में प्राचार्य डा.संगीता अनेजा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इसमें पति सुरेंद्र वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट पर कार्यवाही की जाएगी। प्राचार्य डा.अनेजा ने बताया कि पूर्व में हुई इस घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...