अमरोहा, अप्रैल 18 -- अमरोहा, संवाददाता। अस्सी लाख रुपये की स्टेशनरी की आपूर्ति के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। पंचायतों में सामान की आपूर्ति करने वाली फर्म ने नियमों को दरकिनार कर बिना जीएसटी जमा किए ही सामान भेज दिया। इस मामले को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को दूसरे दिन भी इसकी जांच की गई। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि जिले में 576 ग्राम पंचायत है। इनमें विकास कार्यों के लिए सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। अगर स्टेशनरी का सामन भी खरीदना हो तो उसे भी फर्म के जरिए ही खरीदा जाता है। ग्राम पंचायतों को राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.