तीन सदस्यीय कमेटी करेगी प्रसूता के मौत की जांच
अयोध्या, मई 19 -- सोहावल, संवाददाता। सीएचसी सोहावल में प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। मामले में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके गुप्ता को अध्यक्ष व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पीसी भारती व महिला चिकित्साधिकारी डा. दीप्ती सिंह को सदस्य बनाया गया है। जांच कमेटी को तीन में रिपोर्ट सौपने के लिए कहा गया है। खंडासा थाना क्षेत्र के डीली कंदई के मजरे छबिलाल का पुरवा निवासी 22 वर्षीय मुस्कान पत्नी अमित कुमार को 14 मई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि 15 मई की सुबह महिला का स्टॉफ नर्स गीता शर्मा ने जबरदस्ती सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.