कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जूही मंडल मंत्री लव सिंह के जुए में पकड़े जाने के मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिनों में रिपोर्ट देगी। आरोप सही निकलते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भाजपा जूही मंडल मंत्री लव सिंह को पुलिस कमिश्नरेट से 12 जुआरियों के साथ दबोचा था। इसको छुड़ाने के लिए भाजपाइयों ने पैरोकारी भी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...