कन्नौज, मई 10 -- थाना क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में इंडियन नेवी के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में चल रहा है। हादसों के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मची रही। पहला हादसा शनिवार रात तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर मवई मोड़ के पास हुआ। गदनापुर काजी निवासी अनुज पटेल (21) बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर ...