तीन सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत चार की मौत
बरेली, मई 18 -- बिथरी चैनपुर में अलग-अलग हुए तीन हादसों में दो दोस्तों समेत चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो रिठौरा, एक फरीदपुर और एक शाहजहांपुर का निवासी था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। रिठौरा के मोहल्ला कहारान निवासी ढाकनलाल का बेटा 18 वर्षीय रवि उर्फ भूरा मोहल्ला कुर्मियान निवासी अपने दोस्त 16 वर्षीय रोहित के साथ रविवार सुबह बाइक से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए घर से निकला था। जब वे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा बाईपास पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके पिता फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.