गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, एक गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली दुर्घटना मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी सुशांत दत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मौसेरा भाई सुजोए चौधरी गुरुग्राम में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह सुजोए ने इफ्को चौक से एक रैपिडो बाइक बुक की थी और अपने रूम डीएलएफ फेज-एक जा रहा था। जैसे ही बाइक ब्रिस्टल चौक रेड लाइट पार कर गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रैपिडो चालक का...