गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी और इसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, आईएमटी मानेसर और केएमपी पंचगांव चौक पर हुए तीन दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इन हादसों ने कहीं बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया, तो कहीं बूढ़े पिता का सहारा खत्म कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेहूं की कटाई के लिए गांव जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचलामूल रूप से उत्तरप्रदेश के इटावा के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू मानेसर की नेपिनो कंपनी (कार पार्ट्स निर्माता) में पिछले एक साल से कार्यरत थे। वह खोह गांव में किराए पर रहते थे। 31 मार्च की रात करीब 11 बजे सोनू अपने गांव जाने के लिए पंचगा...